मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज असम में, 11,000 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुवाहटी,

04 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न लगभग 11:30

बजे यहां 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन

और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला

रखेंगे, उनमें मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या एक्सेस कॉरिडोर)

शामिल है। इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र योजना के लिए प्रधानमंत्री के विकास पहल

के तहत मंजूरी दी गई है। यह परियोजना तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय

सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

प्रधानमंत्री 3400 करोड़ रुपये से

अधिक लागत की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें 38

पुलों सहित 43 सड़कें शामिल हैं। इन्हें दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक

सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में उन्नत किया

जाएगा। प्रधानमंत्री डोलाबारी से जमुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर

तक की दो फोरलेन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं ईटानगर से

कनेक्टिविटी को बेहतर करने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा

देने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम में

खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला

रखेंगे। इन परियोजनाओं में चंद्रपुर में एक अंतरराष्ट्रीय मानक खेल

स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत

करना शामिल है। प्रधानमंत्री गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी

ढांचे के विकास की भी आधारशिला रखेंगे। वो करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के

विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें