मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दी किसानों को बड़ी सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दी किसानों को बड़ी सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

-देशभर के 9.70 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की सौगात, वाराणसी के 2.21 लाख किसानों को लाभवाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी। सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त के तहत 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की।इस योजना से उत्तर प्रदेश के 2.30 करोड़ किसान 4600 करोड़ रुपये से लाभान्वित हुए। वहीं, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 2.21 लाख किसानों के खाते में 48 करोड़ रुपये हस्तांतरित हुआ। वाराणसी के अन्नदाताओं को पिछली 19 किस्तों में 850 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में स्थानान्तरित की जा चुकी है।इससे पहले जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। जहां उन्होंने मंच और पंडाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें