प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को बधाई दी
नई
दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिकित्सक
दिवस पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार
भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह
से प्रतिबद्ध है। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सकों को उनका उचित
सम्मान मिले।
प्रधानमंत्री एक्स हैंडल पर लिखा है,
''#DoctorsDay की शुभकामनाएं। यह हमारे स्वास्थ्य सेवा के नायकों के
अतुलनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करने का दिन है। वे उल्लेखनीय कौशल के
साथ सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं से निपट सकते हैं। हमारी सरकार भारत में
स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने के
लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि चिकित्सकों को वह व्यापक सम्मान मिले
जिसके वे हकदार हैं।''





