मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव, एडवोकेट के घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव, एडवोकेट के घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी

महोबा। यूपी के महोबा में पिता की हत्या के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा समझौते का दबाव बनाए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर निवासी एडवोकेट ज्योति सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता की हत्या के संबंध में थाना कबरई में मुकदमा दर्ज है, जिसकी विचारण न्यायालय में चल रही है।

अधिवक्ता का आरोप है कि को हत्या के मुकदमे में आरोपी सोनू सिंह, मोनू सिंह, राहुल वैश्य, वीरेन्द्र सिंह, कृष्णा ठाकुर के घर से सोनू व मोनू के चाचा अनिल सिंह और सोनू सिंह की पत्नी शिल्पा सिंह उनके घर के अंदर घुस आए।

दोनों ने ज्योति और उनके परिवार पर हत्या के मुकदमे में समझौता करने और मुकदमा आगे न बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जान से मारने "तुम्हें भी तुम्हारे बाप के जैसे ऊपर भेज देंगे" की धमकी भी दी।शोर मचाने पर घर के बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आकर उन्हें बचाया। पूरी घटना घर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।उन्होंने अनिल सिंह और शिल्पा सिंह से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई के लिए अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

बुधवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर अनिल सिंह और शिल्पा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की विवेचना

उपनिरीक्षक शाहजहां अली द्वारा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें