अग्निपीड़ित महादलितों से एक सप्ताह बाद मिले स्थानीय सांसद विवेक, दी देर होने की सफाई
नवादा। नवादा मुफस्सिल थाने के कृष्णा नगर महादलित टोले में 34 महादलितों के घर जलाए जाने के एक सप्ताह बाद नवादा के सांसद विवेक ठाकुर बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे । उन्हाेंने पीड़ित परिजनों से मिलकर हर तरह की सुविधा का अश्ववासन दिया ।महादलित के गांव में समय से नहीं पहुंचने पर लाेग कई बाते कर रहे थे।नवादा परिषद में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने इसकी सफाई देते हुए कहा कि वे झारखंड में प्रभारी होने के कारण कार्यक्रमों में फंसे थे। इसलिए यहां नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि नवादा के डीएम तथा एसपी से बात कर महादलितो को जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया था।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल जाकर पीड़ित परिजनों से पूर्व में भी मिला था । विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , और लालू यादव सहित तमाम विपक्ष के लोग इस घटना को लेकर झूठ कर राजनीतिक रोटी सेंक रहे थे, जबकि सच्चाई है कि यहां महादलित 1962 से ही बसे हुए है।उन्होंने कहा कि माफियाओं ने जिस कदर महादलित को विस्थापित करने का प्रयास किया ।उसकी जितने निंदा की जाए कम है ।उन्होंने कहा कि बिहार में काम कर रहे एनडीए की सरकार ने महादलितों को सुरक्षा के साथ सारी सुविधाएं मुहैया करा दी। इस अवसर पर विवेक ठाकुर के अलावा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ,पूर्व विधायक अनिल सिंह ,मीडिया प्रभारी नन्द किशोर चौरशिया आदि उपस्थित थे।





