मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति ने ‘गणेश चतुर्थी’ पर की कोरोना से निजात की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ‘गणेश चतुर्थी’ की पूर्व संध्या पर देशवासियों को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए कोरोना से जल्द निजात की कामना की है।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, ‘गणेश चतुर्थी’ के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व श्रीगणेश जी के जन्‍मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा के अनुसार, इस पर्व में समाज के हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा इस समय हम सब कोविड-19 की वैश्विक महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्रीगणेश की कृपा से यह वैश्विक आपदा समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जीएं।उन्होंने इस पर्व पर देश के सभी नागरिकों के बीच परस्पर सद्भाव, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें