राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और उपराज्यपाल ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली :
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 145वीं जयंती पर शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
पटेल की जयंती को देश आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष 'एकता दौड़' आयोजित नहीं की गई। इस मौके पर नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल का लौह नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि 'मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को सर्मिपत करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरर्दिशता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।'
अमित शाह ने अपने ट्वीट में कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से महान राष्ट्रभक्त सरदार पटेल के चरणों में वंदन करते हुए कहा कि ह्लराष्ट्रीय एकता के प्रतिबिंब व हर भारतीय के हृदय में बसने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल जी को कोटिश: नमन। आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर, उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकताह्व।
केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि ह्लसंविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्वितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण से लेकर सोमनाथ मंदिर के पुर्निनर्माण तक अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया। कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से ऐसे महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में वंदनह्व।





