मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से की जन्माष्टमी को घर पर ही मनाने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना के मद्देनजर जन्माष्टमी को परंपरागत आस्था के साथ घर पर ही मनाने की अपील की।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामनाएं। ‘निष्काम कर्म’ के अपने संदेश में योगेश्वर श्री कृष्ण ने परिणाम की चिंता किए बिना कर्म पर ध्‍यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। यह भावना हमारे सभी कोरोना योद्धाओं के कार्य में झलकती है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश वासियों को हार्दिक बधाई! यह दिन आपके और आपके स्वजनों के जीवन में खुशहाली, उल्लास, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। उन्होंने कहा इस वर्ष जन्माष्टमी उत्सव को परंपरागत आस्था के साथ घर पर ही रह कर सावधानी से मनाएं। सावधान रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें