मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 3 दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 3 दिवसीय दौरे पर

मुंबई । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28

जुलाई से 3 दिवसीय दौरे पर आने वाली है। इस दौरान वह कोल्हापुर के अंबाबाई

का दर्शन करेंगी और फिर पुणे और मराठवाड़ा के दो जिलों का भी दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जुलाई को नांदेड़ जिले में गुरुद्वारे में

जाने वाली है। राष्ट्रपति के दौरे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उप

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी इन कार्यक्रमों में शामिल

होंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय

महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत 28 जुलाई को कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में

दर्शन करने से होगी। इसके बाद राष्ट्रपति कोल्हापुर में ही सुवर्ण नगर में

लिज्जत पापड़ कंपनी के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में

शामिल होंगी। अगले दिन 29 जुलाई को राष्ट्रपति पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज

के ग्रेजुएशन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। उसी दिन वह

मुंबई में विधान परिषद के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में

शामिल होंगी और मराठवाड़ा के दो जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल

होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोल्हापुर, पुणे-मुंबई के साथ-साथ

मराठवाड़ा के लातूर और नांदेड़ जिलों का भी दौरा करेंगी। 30 जुलाई को

राष्ट्रपति नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे का दौरा करेंगी। इसके बाद वह लातूर

जिले के उदगीर के लिए रवाना होंगी और बुद्ध विहार के उद्घाटन समारोह में

शामिल होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें