मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव

भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया

प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व

मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। वरिष्ठ नेता गरिमा

और सिद्धांतवादी राजनीति के प्रतीक थे। पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण

के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के

प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर

पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के

निधन से दुखी हूं। वे एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने राज्य की

प्रतिबद्धता के साथ सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी

हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व

मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता बुद्धदेव

भट्टाचार्य का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन

हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें