मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू कल से उत्तराखंड के दौरे पर, पुलिस विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से उत्तराखंड के दो

दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति के 23 और 24 अप्रैल के प्रस्तावित

कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त समस्त पुलिस बल की सोमवार को

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफिंग की। सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के

दौरान आलाधिकारियों ने कर्मचारियों को सजग और सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन

करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस

महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक देहरादून ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि

निर्धारित समय से दो घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंच अपनी ड्यूटी के

सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को

भली-भांति चेक कर लिया जाए। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल

उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए।

वीवीआईपी से मिलने वाले

व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलु से सतर्क दृष्टि रखी जाए। पूर्व में

नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर

जाने की अनुमति दी जाए।

वीवीआईपी रूट के प्रभारी अधिकारी

को निर्देशित किया कि वह वीवीआईपी भ्रमण से पूर्व सम्पूर्ण रूट का निरीक्षण

कर सुनिश्चित कर लें कि उक्त मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पड़ी हो। साथ

ही वीवीआईपी रूट पर फ्लीट मूवमेंट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव

अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सों की सहायता से

ट्रैफिक रोकने की व्यवस्था की जाए।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को

निर्देशित किया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस

कर्मचारियों की पहचान करते हुए उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के

संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें। ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी

अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। साथ ही प्रभारी

अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया कि वह एयरपोर्ट के आसपास के

क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों, पानी टंकियों की बीडीएस और डाग स्क्वाड टीम से

सघन चेकिंग कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें