मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज से मप्र के दो दिवसीय प्रवास पर, इंदौर करेगा मेजबानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रही हैं। इंदौर के लिए दो दिन खास रहेंगे। इन दो दिनों के लिए राष्ट्रपति की इंदौर मेजबानी करेगा। इस दौरान वे उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगी।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सायंकाल इंदौर आएंगी। वे यहां प्रथम दिन मृगनयनी मध्यप्रदेश एम्पोरियम पहुंचकर प्रदेश के उन नेशनल अवार्ड एवं पदमश्री सम्मानित शिल्पकारों-आर्टिजन्स से रूबरू होंगी, जिन्होंने अपने हुनर से नाम कमाया है। वे यहां प्रदेश की पारंपरिक, कलात्मक माहेश्वरी, चंदेरी, कोसा आदि साड़ियों का अवलोकन भी करेंगी। राष्ट्रपति इंदौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।राष्ट्रपति मुर्मू 19 सितंबर को पूर्वान्ह उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन के रूद्राक्ष होटल परिसर में सफाई मित्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन में ही उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन, श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर श्रीमहाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद भी करेंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुनः इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सायंकाल इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें