मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से नौ जुलाई तक

ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने

पांच जुलाई को उनके ओडिशा दौरे के कार्यक्रम की जानकारी विज्ञप्ति में साझा

की थी।

पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू छह जुलाई को

भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित

समारोह में शामिल होंगी। अगले दिन पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा

यात्रा (रथयात्रा) का अवलोकन करेंगी। आठ जुलाई को राष्ट्रपति उदयगिरि की

गुफाओं का दौरा करेंगी। साथ ही

विज्ञप्ति के अनुसार, वो

बिभूति कानूनगो कला व शिल्प महाविद्यालय और उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय

के छात्रों के साथ बातचीत करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति भुवनेश्वर के निकट

हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन

करेंगी और ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ अभियान की शुरुआत करेंगी। नौ जुलाई

को मुर्मू भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान

(एनआईएसईआर) के 13वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें