मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मु आज मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के पांच जिलों को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति मुर्मु आज मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के पांच जिलों को करेंगी सम्मानित

भोपाल। मध्य प्रदेश को आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन में देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच राज्यों में स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शुक्रवार काे) नई दिल्ली में आदि कर्मयोगी अभियान पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के पांच जिले बड़वानी, धार, खंडवा, झाबुआ और बुरहानपुर को सम्मानित करेंगी।इंदौर संभाग में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। झाबुआ जिले को एक अलग उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष प्रस्तुतीकरण का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा आदि कर्मयोगी अभियान और आदि कर्मयोगी पर्व पर अपना प्रस्तुतिकरण देंगी। साथ ही बुरहानपुर जिले को भी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित किया गया है।17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले आदि कर्मयोगी पर्व में लक्ष्य किया हासिलजनजातीय कार्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश पांडे ने बताया कि इंदौर संभाग में संभागायुक्त डॉ. खाड़े के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले आदि कर्मयोगी पर्व के दौरान इंदौर संभाग में चिन्हित 3373 गांव का न सिर्फ चयन हुआ बल्कि कई निर्धारित मापदंडों में समय पर कार्य उपरांत पोर्टल पर इंट्री की जा चुकी है। इंदौर संभाग के 3373 जनजातीय गांवों की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। पर्व के दौरान तहसील और ग्राम स्तर तक प्रशिक्षण के बाद आदि सेवा केंद्रों की स्थापना और गांवों की मौलिक आवश्यकताओं के अनुरूप सर्वे कर रूपरेखा तैयार की गई है। इस तरह इंदौर संभाग के 8 जिलों में से 5 जिले शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मान पाएंगे।स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में झाबुआ को मिली उपलब्धिउन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र झाबुआ को राष्ट्रपति के समक्ष जिले का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का मौका मिला है। झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीणा के द्वारा स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में "मोटी आयी" पर कार्य हुआ है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। अब कलेक्टर अपने जिले के नवाचार को दिल्ली में देश की प्रथम नागरिक के सामने प्रस्तुत करेगी। झाबुआ जिले में 651 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में जिले में गैप और स्वास्थ्य पोषण के अलावा भी अन्य क्षेत्र में उन्नत कार्य योजना भी रखी जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें