मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न -राष्ट्रपति भवन के समारोह में सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न  -राष्ट्रपति भवन के समारोह में सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न

-राष्ट्रपति भवन के समारोह में सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

पटना।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में शनिवार को समारोह आयोजित किया जा गया है। जिसमें 5 विभूतियों को भारत रत्न दिया गया। इसी समारोह के तहत बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने दिवंगत पिता को मिले इस सम्मान को प्राप्त किया। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री इस समारोह का गवाह बने हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना हो गये थे। वे शनिवार को नयी दिल्ली में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वो शनिवार शाम दिल्ली से पटना लौट आयेंगे। इस समारोह में कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मालूम हो कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के एक दिन पहले 23 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गयी थी। इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कर उनकी सराहना की थी। इसके बाद से बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा भी तैयार की जाने की बातें कही जा रही थी। उधर, शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके पुत्र प्राप्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें