मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दिल्ली की पेंट फैक्टरी में 11 मजदूरों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक पेंट फैक्टरी

में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति

ने शुक्रवार को घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली के

अलीपुर में एक फैक्टरी में आग लगने से अनेक लोगों की मृत्यु होने का

समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त

करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

उपराष्ट्रपति

ने एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्टरी में आग लगने की

दुखद घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त

परिवारों के साथ हैं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उल्लेखनीय है

कि 15 फरवरी को अलीपुर में स्थित एक पेंट की फैक्टरी में भयंकर आग लग गई।

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 11 मजदूरों

की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें