मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय गुजरात दौरा-एसवीएनआईटी दीक्षांत समारोह और राजचंद्र मिशन के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सूरत,

12 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर

गुजरात में रहेंगी। इस दौरान वे तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सोमवार

को वे मोरबी जिले के टंकारा में आर्य समाज के कार्यक्रम और सूरत स्थित

सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसवीएनआईटी) के दीक्षांत

समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद मंगलवार को वलसाड जिले में आयोजित

राजचंद्र मिशन के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

सोमवार को

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोरबी जिले के टंकारा में आयोजित महर्षि दयानंद

सरस्वती के 200वां जन्मोत्सव-ज्ञान ज्योतिपर्व स्मरणोत्सव समारोह में शामिल

होंगी। इसी दिन वे सूरत के एसवीएनआईटी के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल

होंगी। एसवीएनआईटी में आयोजित समारोह राष्ट्रपति की अध्यक्षता में होगा,

इसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर एसवीएनआईटी के

1434 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

सूरत में रात्रि

विश्राम के बाद राष्ट्रपति मंगलवार को वलसाड जिले के धरमपुर के लिए रवाना

होंगी। धरमपुर में वे मंगलवार को राजचंद्र मिशन के आमंत्रण में समारोह में

शामिल होंगी। श्रीमद् राजचंद्र मिशन सेवा समेत आध्यात्मिक कार्य करता है।

राष्ट्रपति मिशन के पवित्र स्थानों का दर्शन भी करेंगी। इसके अलावा यहां

स्थापित राज दरबार जहां 34 फीट की श्रीमद् राजचंद्र की विश्व की सबसे ऊंची

प्रतिमा का वे दर्शन और प्रक्षालन करेंगी। इसके बाद वे सत्संग और ध्यान

संकुल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। स्थानीय आदिवासी समाज के साथ

भी राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें