राष्ट्रपति मुर्मू आज हैदराबाद में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी

नई
दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (आज) शुक्रवार
हैदराबाद जाएंगी। वो हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र में स्थित हार्टफुलनेस के
मुख्यालय कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव की शोभा
बढ़ाएंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक कार्यक्रम की पूर्व
संध्या पर राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में दी गई।
इसके
अलावा संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 मार्च
को इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। चार
दिवसीय यह महोत्सव 14 मार्च को शुरू हो चुका है। संस्कृति मंत्रालय और
हार्टफुलनेस ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है। इसका विषय ‘विश्व शांति
के लिए आंतरिक शांति’ है।





