मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान की प्रथम महिला बनेंगी राष्ट्रपति जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने अपनी 31 वर्षीय

बेटी आसिफा भुट्टो को औपचारिक रूप से देश की प्रथम महिला का दर्जा देने का

निर्णय लिया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

प्रथम

महिला का दर्जा आमतौर पर राष्ट्रपति की पत्नी को मिलता है लेकिन साल 2007

में उनकी पत्नी और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या

हो गई थी। जरदारी ने भुट्टो की मृत्यु के बाद दोबारा शादी नहीं की और वह

जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तो उनके पहले कार्यकाल (2008 से 2013) के

दौरान भी देश की प्रथम महिला का पद खाली था।

जरदारी

ने रविवार को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस्लामाबाद

स्थित राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जरदारी के साथ उनकी

सबसे छोटी बेटी आसिफा भी मौजूद थीं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने दावा

किया कि राष्ट्रपति जरदारी ने आसिफा भुट्टो को पाकिस्तान की पहली महिला का

दर्जा देने का फैसला किया है।

जरदारी की

सबसे बड़ी बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’

पर एक पोस्ट में आसिफा को टैग किया। ट्वीट में लिखा था- ‘राष्ट्रपति आसिफ

ज़रदारी की सभी अदालती सुनवाई में उनका साथ देने से लेकर जेल से उनकी रिहाई

के लिए संघर्ष तक- अब पाकिस्तान की प्रथम महिला के रूप में उनके साथ हैं।”

बख्तावर ने इस पोस्ट के अंत में आसिफा का नाम लिखा।्भुट्टो परिवार के

नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी जरदारी के फैसले की

पुष्टि करती प्रतीत हो रही है। आधिकारिक घोषणा के बाद आसिफा को प्रथम महिला

के अनुरूप ‘प्रोटोकॉल’ और विशेषाधिकार दिए जाएंगे।

आसिफा

चुनावों के लिए पीपीपी के अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थीं और उन्होंने

अपने भाई बिलावल भुट्टो जरदारी के समर्थन में कई जनसभाएं भी की थीं। बिलावल

भुट्टो चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार

थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें