राष्ट्रपति 15 जनवरी से पूर्वोत्तर की दौरे पर
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति 16 जनवरी कोतुरा के बाल्जेक हवाई अड्डे पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करेंगी औरवर्चुअल तरीके से तुरा में नए एकीकृत प्रशासन परिसर की आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, वह मावफलांग में एक सभा को संबोधित करेंगी और वर्चुअल तरीके से उन्नत रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे रोड और मैरांग रानीगोडाउन अजरा रोड का उद्घाटन करेंगी।
इसके साथ ही राष्ट्रपति शिलांग पीक रोपवे और कोंगथोंग, मावलिंगोट और कुडेनग्रिम गांवों में पर्यटक आवासों की आधारशिला रखेंगी। शाम को, राष्ट्रपति शिलांग के राजभवन में मेघालय सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु17 जनवरी कोअसम के तारालांगसो, दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।





