मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में 209 और हावड़ा में 68 वार्ड, नगर निगम के पुनर्गठन की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में 209 और हावड़ा में 68 वार्ड, नगर निगम के पुनर्गठन की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए 12 अगस्त को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता नगर निगम के वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 की जाएगी। वहीं हावड़ा नगर निगम के वार्डों की संख्या 50 से बढ़ाकर 68 करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार का कहना है कि वार्डों की संख्या बढ़ने के बाद नए सिरे से परिसीमन (वार्ड पुनर्गठन) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके आधार पर दोनों नगर निगमों में चुनाव कराने का रास्ता साफ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सात दिसंबर तक कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों में निर्वाचित बोर्ड का गठन कर जिम्मेदारी सौंपना है।

हालांकि, इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि वार्ड पुनर्गठन से पहले मसौदा सूची जारी कर सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों से राय लेना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। उनका कहना है कि सभी पक्षों से चर्चा किए बिना ही सरकार प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी कोलकाता नगर निगम की प्रशासक एवं आयुक्त स्मिता पांडे से वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया और राजनीतिक दलों से राय लेने के संबंध में स्पष्ट जानकारी मांगी है। ऐसे में 12 अगस्त के विशेष सत्र के दौरान संशोधन विधेयक के साथ-साथ वार्ड पुनर्गठन का मुद्दा भी राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें