मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारीः केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आआपा दिल्ली चुनाव जीत रही है। भाजपा हमें रोकने की साजिश रच रही है लेकिन वह कभी कामयाब नहीं होंगी। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, "ईडी और सीबीआई की मीटिंग हुई है। इन्होंने कहा है कि कुछ भी कर के आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। सब पर छापेमारी करवाई जाएगी। इसका मकसद चुनाव प्रचार को रोकना है। आतिशी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किया जा रहा है।"केजरीवाल ने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने काम पर वोट मांगिए, केवल जेल में डालने और गाली देने से जनता वोट नहीं देती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्लीवालों का कोई भी काम रुकने नहीं दिया है। ऐसे-ऐसे काम दिल्ली के अंदर किए गए हैं, जो इस देश ने पिछले 75 सालों में देखे नहीं गए। सभी काम करवाए गए। भाजपा के जब सारे षड्यंत्र फेल हो गए, तो उन्होंने आआपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को जेल भेजने का काम शुरू किया।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को दिखने लगा है कि दिल्ली में उनकी ऐतिहासिक हार होने वाली है। उनके साथ एलजी और सांसद थे। दिल्ली में उन्होंने क्या काम किया, वो बता नहीं पा रहे हैं। उनके पास कोई मुख्यंत्री का चेहरा नहीं है। सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। हमारी सरकार ने बिजली फ्री की, पानी दिया, महिला बस यात्रा मुफ्त की। आने वाले समय में 2100 रुपये महिलाओं को देंगे। हम काम पर वोट मांग रहे हैं, वो गलियों पर वोट मांग रहे हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "हमें संविधान पर विश्वास है। भाजपा झूठे केस कर के रोकना चाहती है। स्कूल में शिक्षा को लेकर केस करके शिक्षा में बाधा डालती है। जनता सब देख रही है। दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब जरूर देगी।"उन्होंने कहा कि अखबारों में जारी नोटिस गलत हैं। यह गलत सूचना अखबार में छपवाई गई है। जिन अफसरों ने यह गलत सूचना छपवाई है, उनके खिलाफ पुलिस एक्शन भी लिया जाएगा। स्कीम पब्लिक डोमेन में है और इसका नोटिफिकेशन भी है। सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लाई जाएगी। सरकार बनने के बाद 1000 की जगह 2100 रुपये दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें