मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में मतगणना की तैयारियां तेज, अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ,। लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां

तेज हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण लगातार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ईवीएम

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला

निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण

द्वारा मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय में बने मतगणना केंद्र के ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

व्यवस्था और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मतगणना

तैयारियों की समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दोनों

अधिकारियों ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और उम्मीदवारों के साथ निरीक्षण

किया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना की तैयारी के लिए नोडल अधिकारी,

एआरओ और उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। जिलाधिकारी

ने उन्हें मतगणना केन्द्र पर की जा रही तैयारियों के बारे में

विस्तारपूर्वक बताया। मतगणना के तैयारियां इस तरह से की जाए कि कोई समस्या

सामने ना आए।

जिलाधिकारी ने मतगणना एजेंटो की विधानसभावार नियुक्ति

व प्रशिक्षण, उनके पास जारी करना, मतगणना टेबिल, मतगणना में लगने वाले

कर्मचारियों का प्रशिक्षण, काउंटिंग का राउंडवार एनाउंसमेंट, ऑब्जर्वर, आरओ

के लिए व्यवस्थाएं, मतगणना की ससमय फीडिंग, उसका एनाउन्समेंट, पोस्टल

बैलेट पेपर की गिनती हेतु मतगणना टेबिल व कर्मचारियों का प्रशिक्षण,

कम्युनिकेशन सेंटर, साफ-सफाई, इंटरनेट, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, मतगणना

स्थल पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, जलपान, बैठने की व्यवस्था, मीडिया

सेंटर पर सुविधाएं आदि तैयारियो की समीक्षा की।

इस अवसर पर सीडीओ

नूपुर गोयल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम

सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकांत

त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें