मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

कान्स में 48 साल बाद होगा स्मिता पाटिल की फिल्म 'मंथन' का प्रीमियर, बिगबी ने जताई खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

स्मिता

पाटिल भारतीय मनोरंजन जगत में एक लोकप्रिय और सम्मानित नाम है। आज भी जब

स्मिता पाटिल का नाम लेते ही जो बात दिमाग में आती है वह है उनकी भावपूर्ण

आंखें और उनकी बेहतरीन अदाकारी। स्मिता पाटिल की कई फिल्में फैंस को याद

हैं। स्मिता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि 48 साल बाद स्मिता की

मशहूर फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। इस पर अमिताभ ने

खुशी जाहिर की।

स्मिता पाटिल की फिल्म ‘मंथन’ का प्रीमियर

कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म मंथन साल

1976 की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में स्मिता पाटिल ने

मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी

जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए। स्मिता की फिल्म ‘मंथन’ मशहूर फिल्मों में

से एक है। इस फिल्म के लिए गुजरात के लगभग 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपये का

योगदान दिया।

अमिताभ बच्चन जैसे ही उन्हें इस बात की

जानकारी मिली तो उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की। ‘मंथन’ का पोस्टर

शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “यह बेहद गर्व की बात है कि फिल्म हेरिटेज

फाउंडेशन को लगातार तीसरे साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म दिखाने का

मौका मिल रहा है। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ इस साल कान्स फिल्म

फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। स्मिता पाटिल और अन्य कलाकारों ने भारत

की सर्वश्रेष्ठ फिल्म विरासत को संरक्षित करने और इन फिल्मों को दुनिया के

सामने दिखाने के लिए जो काम किया है वह अद्भुत है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें