मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

छह साल बाद प्रीति जिंटा सनी देओल के साथ फिल्मों में करेंगी वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शादी

के बाद मनोरंजन जगत से दूर हुईं बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' व एक्ट्रेस

प्रीति जिंटा अब कई सालों के लंबे ब्रेक के बाद फिर बड़े पर्दे पर वापसी के

लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रीति जिंटा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में मुख्य

भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल होंगे।

फैंस अब इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

अभिनेता सनी

देओल के लिए बीता साल काफी धमाकेदार रहा। 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त

हिट रही थी। इसके बाद हर कोई सनी देओल की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर

रहा है। फिलहाल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस

समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं। 'लाहौर 1947' नामक फिल्म में सनी

देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट

सामने आ रहे हैं। हाल ही में ये भी खुलासा हुआ था कि फिल्म में आमिर खान

कैमियो रोल में नजर आएंगे।

फिल्म 'लाहौर-1947' को अभिनेता

आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में

नजर आएंगे। हालांकि, अब कुछ तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा 6

साल के बाद इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को हाल ही

में मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया। कहा जा रहा है कि

प्रीति जिंटा वहां लुक टेस्ट के लिए पहुंची थीं। खबर है कि उन्होंने सनी

देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए लुक टेस्ट दिया है। उम्मीद है कि वह इस

फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करेंगी

फिल्म 'गदर-2'

की सफलता के बाद सनी देओल को यह फिल्म मिली है। सनी देओल ने इस बात का

खुलासा 'कॉफी विद करण-8' के एक एपिसोड में किया। उन्होंने बताया कि 'गदर-2'

की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर खान उनके पास आए और मिलने के लिए बुलाया।

अगले दिन दोनों मिले और इस नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की। ऐसे में सनी देओल ने

तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। फिल्म 'लाहौर 1947' जल्द ही पर्दे पर आएगी।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का काम मुंबई में शुरू हो चुका है। उस वक्त

की कहानी दिखाने के लिए शानदार सेट बनाए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें