मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पैसों के लिए किये गंदे रोल: नीना गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इस

वक्त हर कोई वेब सीरीज ''पंचायत 3'' को लेकर उत्सुक है। पिछले दो सीजन के

बाद दुनियाभर के दर्शक ''पंचायत 3'' का इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के

हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस सीरीज में मंजू देवी उर्फ नीना

गुप्ता को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिला। नीना गुप्ता एक इंटरव्यू में

शुरुआती जिंदगी के संघर्ष का खुलासा किया है।

मीडिया को दिए

इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि, ''आज अच्छी आर्थिक स्थिति की

वजह से मेरी जिंदगी बदल गई है। लेकिन करियर की शुरुआत में पैसों की बहुत

जरूरत थी। ज्यादा पैसे पाने के लिए बहुत सारे बुरे काम और गंदे रोल करने

पड़े। लेकिन मैंने कई बार भगवान से प्रार्थना की कि वह उन दृश्यों को आगे

जारी न करें। लेकिन आज मैं ऐसे बुरे रोल्स को ना कह सकती हूं।''

उन्होंने

कहा कि हालांकि, पहले कभी इतनी दृढ़ता से ना नहीं कह सकी। आज मैं केवल वही

स्क्रिप्ट करता हूं, जो मुझे पसंद है, मैं वह नहीं करती, जो मुझे पसंद

नहीं है।

नीना गुप्ता ने आगे खुलासा करते हुए कहा, "मैं

दिल्ली से आई हूं, इसलिए पहले मुंबई एक मुश्किल शहर लगता था। हर तीन महीने

में मुझे अपना सामान पैक करके वापस जाने का मन करता था। मैं वापस जाकर अपनी

पीएचडी करना चाहती थी। मुंबई एक ऐसा शहर है, मैंने सोचा कल जा रही हूं तो

आज रात को लगेगा कि कल कोई काम मिल जाएगा। रुक कर देखते हैं।"

नीना

ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि जब मैं मर जाऊंगी तो लोग लिखेंगे कि बोल्ड

नीना गुप्ता अब नहीं रहीं। मतलब तब भी वो लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे। चलो ठीक

है, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें