मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज के पूर्व कमिश्नर डीएन दुबे की पत्नी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सेक्टर 22 निवासी

प्रयागराज के पूर्व कमिश्नर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देवेन्द्र नाथ दुबे

(डीएन दुबे) की पत्नी मोहिनी दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। घर

की अलमीरा खुली मिली है। उसमें रखा जेवर नकदी गायब है। पूर्व कमिश्नर जब

सुबह घूम कर वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाये।

पूर्व

कमिश्नर की पत्नी मोहिनी की हत्या की सूचना पाने पर गाजीपुर थाना के

प्रभारी निरीक्षक विकास राय, चौकी इंचार्ज भरत यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी

मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने देवेन्द्र नाथ की आंखों

देखी बातों को सुनने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई

शुरू करायी।

इंदिरा नगर स्थित देवेन्द्र नाथ के आवास को कवर करने

वाले सीसीटीवी कैमरों को पुलिसकर्मियों ने खंगालना आरम्भ किया है। पूर्व

कमिश्नर की पत्नी की हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर डीसीपी, एसीपी

भी पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए मौके पर

डाग स्क्वायड को बुलाया।

गाजीपुर थाने की शुरुआती जांच में सामने

आया कि देवेन्द्र नाथ के सुबह के वक्त गोल्फ क्लब सैर करने गये थे। आशंका

है कि इसी दौरान अपराधियों ने उनके आवास में घुसकर उनकी पत्नी की हत्या की

होगी। लूट की नियत से मोहिनी के पहने हुए जेवरात, अलमीरा में रखे जेवरात व

नकदी लूटने के बाद अपराधी फरार हो गये। घटना को देखकर अपराधियों की संख्या

एक से ज्यादा होने की सम्भावना जतायी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें