मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज: धर्मान्तरण मामले में दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज: धर्मान्तरण मामले में दो गिरफ्तार

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कैन्ट थाने की पुलिस टीम ने अवैध तरीके से धर्मान्तरण कराने के मामले में रविवार रात दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी सी.पी.राजे पुत्र एम.एम.पीटर और कैन्ट थाना क्षेत्र के म्योराबाद निवासी अनिल थामस पुत्र सदा शिव पिल्लै है।डीसीपी नगर ने बताया कि 29 नवम्बर को नगर कोतवाली क्षेत्र हीवेट रोड निवासी अमित मिश्रा ने कैंट थाने में पुलिस को तहरीर दिया कि म्योराबाद स्थित पीटर राजू पादरी के घर में अवैध धर्मान्तरण का कार्य चल रहा था, जहां आरोपित पादरी पीटर राजू, अनिल थामस आदि द्वारा लोगों को अपना धर्म परिवर्तित कर दूसरा धर्म अपनाने के लिए पैसों का लालच व नौकरी देने की बात कही जा रही थी। इस सूचना पर वादी अमित मिश्रा उपरोक्त द्वारा अपने साथी शुभम कुशवाहा, विजय पाण्डेय आदि के साथ मौके पर पहुँचकर इस बात का विरोध किया गया, जिस पर आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए मारपीट की गई। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम ने रविवार रात उक्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें