मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा मिलीः आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा मिलीः आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में जहां महाकुम्भ हो रहा है, वह डिफेंस की भूमि है। बीते आठ वर्षो में कुम्भ के जो आयोजन हुए हैं, वह आसानी से हुए हैं। स्वतंत्र भारत में 1947 से 2017 तक प्रयागराज में जहां श्रद्धालु नहीं पहुंच पाता था, वहां भी श्रद्धालु अब दर्शन करने प्रयागराज में पहुंच रहे हैं। वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं एवं श्रद्धा को नई दिशा मिली है। 140 करोड़ आबादी में 50 करोड़ के करीब लोगों ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगायी है। प्रयागराज में टू लेन को सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास डबल ​इंजन की सरकार ने किया है।लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 440 करोड़ के दो फ्लाईओवरों के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की राजधानी को राजधानी के अनुरूप अत्याधुनिक बनाने और अटल जी के सपने को पूरा करने के लिए मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करता हूं। आज लखनऊ को एक हजार कऱोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्य दोनों केन्द्रीय ​मंत्रियों के कर कमलों से पूरा हुआ है। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों का दिल से स्वागत करता हूं। नये भारत का नया उत्तर प्रदेश, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि प्रयागराज में महाकुम्भ चल रहा है। 13 जनवरी से महाकुम्भ चल रहा है और अभी 14 फरवरी है, एक माह में संगम में डुबकी लगाकर भारतवासी एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देकर गये हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह का आभारी हूं, न कि लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आपने अपना मार्गदर्शन हमें दिया है। डिफेंस कॉरिडोर को देने का कार्य आपने दिया है। कैपिटल के स्तर पर लखनऊ का विकास हो, ग्रीन कारिडोर का कार्य है, इंटरनेशनल कनविन्शन सेंटर हो या फिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यहां की जनसुविधा को लेकर रक्षामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। लखनऊ अब अटल जी की भावनाओं के तहत आगे बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें