मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक पर पाया गया हाईकोर्ट कर्मचारी का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक पर पाया गया हाईकोर्ट कर्मचारी का शव

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में चौफटका के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर हाईकोर्ट कर्मचारी का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चौफटका निवासी राज कुमार यादव 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चिरौंजी लाल यादव का शव सोमवार सुबह घर के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि राजकुमार हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह दो भाइयों में छोटा था।

उसके कोई संतान नहीं है और शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था, हालांकि इस दौरान वह शराब पीने लगा था। वह प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह लगभग पांच बजे उठा और घर से निकल गया था। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह टहलने निकला है कुछ देर में आ जाएगा। लगभग दो घंटे बाद पता चला कि उसका शव चौफटका के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला है। यह खबर मिलते ही परिजन भी पहुंचे। ऐसी आशंका है कि वह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें