मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज:मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, लूट के जेवरात बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज:मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, लूट के जेवरात बरामद

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के सरफानपुर गांव के पास बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। घायल बदमाश के कब्जे से लूट के लगभग एक किग्रा सफेद धातु के जेवरात बरामद हुए है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गोली से घायल बदमाश प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में स्थित सरायलहर गांव निवासी रमेश रूप है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो खोखा एवं एक कारतूस तथा एक बैग बरामद हुआ है। जिसमें सफेद धातु के लगभग एक किग्रा चांदी के जेवरात बरामद हुए है।

पूछताछ के दौरान गोली से घायल बदमाश ने बताया​ कि 24 अगस्त को फूलपुर थाना क्षेत्र में शिव शंकर सोनी से अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बरामद किए जेवरात शिवशंकर सोनी से लूटे गए है। इस संबंध में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें