मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज: युवक को गोली मारकर अपराधी फरार, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज: युवक को गोली मारकर अपराधी फरार, मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक को बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें फरार बदमाशों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के बेली के रहने वाले सद्दाम को गुरुवार रात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम घायल सद्दाम को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। गोली से घायल युवक के परिवार की तहरीर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। घायल युवक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि माफिया अतीक अहमद के करीबी आमिर भुट्टो और उसके अन्य साथियो नें ज़मीन कब्ज़े क़ो लेकर हमला किया हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नें गुरुवार देर रात तीन नामजद सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया हैं। हमले के आरोपी आमिर पर कई मुकदमे दर्ज हैं, उसके ऊपर गैंगस्टर भी लगा था। तीन वर्ष पूर्व ऑपरेशन माफिया के तहत बेली में स्थित एक लाज पर बुलडोज़र भी चला था। पीड़ित के मुताबिक उस पर बम और गोलियों से हमला करके हत्या की कोशिस की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें