मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतीक यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत : सिविल अस्पताल के CMS

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रतीक यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत : सिविल अस्पताल के CMS

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, लखनऊ सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रतीक यादव की तबीयत एकाएक खराब हुई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने आईएएनएस को बताया, "सुबह 5.55 बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।"

सीएमएस ने बताया कि उनकी एकाएक तबीयत खराब हुई थी। सुबह लगभग 5.30 बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर आया था।

अस्पताल से एक डॉक्टर उनके साथ गए। स्थिति नाजुक होने पर प्रतीक को तुरंत अस्पताल लाया गया। वे सुबह करीब 5.55 बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय प्रतीक यादव का निधन हो चुका था।

सीएमएस देवेश चंद्र पांडे ने कहा, "मैं जब अस्पताल पहुंचा था, तब तक प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। मुझे साथी डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में कुछ नहीं बचा है।

पल्स भी नहीं चल रही थी।"

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रतीक यादव की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता उनकी मौत के बाद जांच की मांग कर रहे हैं।

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का दावा है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने कहा, "मुझे यह भी पता चला है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसलिए, जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें