मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतापगढ़ में तीन मासूम बच्चों संग महिला ने लगाई फांसी, चाराें की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रतापगढ़ में तीन मासूम बच्चों संग महिला ने लगाई फांसी, चाराें की मौत

प्रतापगढ़। कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद महिला का पति फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांरेंसिक फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली देहात के भदोही गांव का रहने वाला संदीप उर्फ राजतेजा मजदूरी करके पत्नी दुर्गेश्वरी (30) बेटियां लक्ष्मी, उजाला और बेटे रौनक का भरण पोषण करता है। शनिवार की सुबह संदीप की मां की नींद खुली तो वह बहू को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भीतर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर धक्का देकर दरवाजा खोला तो खुला गया। कमरे के अंदर तीनों बच्चों और बहू की लाश फांसी के फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। वहीं घटना को देखकर महिला का पति फरार हो गया है। सास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल की। शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया।पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ दूसरी जगह किराये के मकान में रहती है। उसका बेटा संदीप शराब पीकर अक्सर घरवालों से लड़ता था। पत्नी और बच्चों को भी मारता-पीटता था। शुक्रवार की रात को भी उसने मारपीट की थी। आशंका है कि नशेड़ी पति से तंग आकर बच्चों संग महिला ने कमरे में फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दे दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई घटना की गहन जांच की जा रही है। सीओ सिटी शिव नारायण बैश सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें