मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एक हफ्ते में दूसरी बार पवार से मिले प्रशांत किशोर, कल विपक्षी नेताओं के साथ होगी बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आज दिल्ली में शरद पवार, प्रशांत किशोर से मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि कल दिल्ली में ही शरद पवार के घर विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख आजकल दिल्ली में हैं और दिल्ली में उन्होंने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इन दोनों की बैठक अभी भी जारी है। इसके अलावा सूत्रों से जानकारी मिली है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के घर कल विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हो सकती है। इसमें 15-20 विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

एक ही हफ्ते में शरद पवार ने प्रशांत कुमार से दूसरी बार मुलाकात की है। सूत्रों ने जानकारी दी कि विपक्षी दलों का एक राष्ट्रीय मंच मंगलवार को शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात करेगा। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जो पिछले दिनों टीएमसी में शामिल हुए थे, उन्होंने एक राष्ट्र मंच के नाम से फोरम तैयार किया।

इसी मंच के बैनर तले मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में एनसीपी के मजीद मेनन, समाजवादी पार्टी के घनश्याम तिवारी और अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेता इस बैठक में शामिल होंगे। इसमें राज्य से लेकर आगामी आम चुनाव तक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

12 जून को प्रशांत किशोर और पवार ने तीन घंटे की बैठक की थी। इसके एक दिन बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ रुख रखने वालों का महागठबंधन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पवार ने भी भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दलों के राष्ट्रीय गठबंधन की बात कही है।

नवाब मलिक ने कहा था कि हम ऐसी विचारधारा रखने वाले राजनीतिक दलों को एक साथ लाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर को आंकड़ों और सूचनाओं के बारे में पूरी जानकारी है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें