मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से किया इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। वर्तमान चीफ जस्टिस और चार पूर्व चीफ जस्टिस को लेकर किए गए ट्वीट के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अवमानना के मामले पर वकील प्रशांत भूषण ने जवाब दाखिल करके माफी मांगने से इनकार कर दिया है। प्रशांत भूषण ने इस बात पर अफसोस जताया है कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बयान पर दोबारा विचार के लिए दो दिन का समय देने की बात कही थी लेकिन आदेश में लिखा कि बिना शर्त माफी मांगने के लिए समय दिया है। भूषण ने कहा है कि मेरे ट्वीट अच्छी नीयत से किए गए थे और वे संस्था की बेहतरी के लिए किए थे। ऐसे में माफी मांगना सही नहीं है। पिछले 20 अगस्त को सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण ने महात्मा गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा था कि न मुझे दया चाहिए न मैं इसकी मांग कर रहा हूं। मैं कोई उदारता भी नहीं चाह रहा। कोर्ट जो भी सज़ा देगा मैं उसे सहर्ष लेने को तैयार हूं। सुप्रीम कोर्ट ने बिना शर्त माफी मांगने के लिए आज तक का समय दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें