मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट, अब फेफड़ों में संक्रमण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल ने बुधवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट आई है क्योंकि उन्हें अब फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। प्रणब मुखर्जी के बेटे ने लोगों से पिता के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की भावुक अपील की है।

सेना के रिसर्च और रेफरल (आरएंडआर) अस्पताल ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर कहा कि प्रणब मुखर्जी की चिकित्सीय स्थिति में गिरावट आई है क्योंकि उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वह आज भी वेंटिलेटरी सपोर्ट पर हैं और वर्तमान में विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत बनर्जी ने कहा कि पिता की हालत स्थिर है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए लोगों से प्रार्थना करने की भावुक अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आप सबकी प्रार्थना और डॉक्टरों के ईमानदार प्रयासों से मेरे पिता की हालत अब स्थिर हैं। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर नियंत्रण में हैं। उनमें सुधार के सकारात्मक संकेत देखे गए हैं। मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें