मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की शुक्रवार को स्थिति स्थिर बनी हुई है, हालांकि अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।

सेना के रिसर्च और रेफरल (आरएंडआर) अस्पताल, दिल्ली कैंट ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर कहा कि प्रणब मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति सामान्य है। फेफड़ों के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और वे अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।

अस्पताल ने कहा कि उनके अहम और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं यानी वे हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं। इससे पहले गुरुवार को अस्पताल ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति के स्वसन मापदंडों में हल्का सुधार आया है लेकिन अभी भी वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

84 वर्षीय प्रणव मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान मस्तिष्क में खून के थक्के होने की बात सामने आई और इसके बाद उनकी आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद से वे वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वह कोरोना पॉजिटिव भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें