मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय मंत्री जोशी ने वाल्मीकि निगम घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के

अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय से जुड़े वाल्मीकि निगम घोटाले में मांग की

है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पूरे मामले को सीबीआई को सौंपकर अपने पद

से इस्तीफा देना चाहिए।

संसद भवन में आज एक बयान में प्रह्लाद

जोशी ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने एससी-एसटी फंड का दुरुपयोग किया है। 189

करोड़ रुपये ट्रांसफर होने थे, लेकिन उसमें से 89 करोड़ रुपये शुरू में ही

ट्रांसफर कर दिए गए। ये बहुत बड़ा घोटाला था।

मामले में एसआईटी

गठित की गई और काफी दबाव के बाद कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, लेकिन

आरोपित मंत्रियों की जांच नहीं की गई। जब ईडी ने मामले में हस्ताक्षेप किया

तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। वाल्मीकि बोर्ड घोटाले में भी सीएम

की संलिप्तता है। वहीं, ‘मुदा’ घोटाले में उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की 14

सबसे कीमती जमीनें आवंटित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि 2013 में

उन्होंने अपने एफीडेविट में इस जमीन के बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

2018 में उन्होंने इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई थी। 2023 में उन्होंने इसकी

कीमत 25 करोड़ रुपये बताई। हमने सीएम से पद छोड़ने और पूरे प्रकरण को

सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें