मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीआईसीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष होंगे प्रदीप कुमार सिन्हा, आरबीआई ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आईसीआईसीआई बैंक के

अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार सिन्हा की नियुक्ति को अपनी

मंजूरी दे दी है। सिन्हा एक जुलाई, 2024 से अगले तीन साल तक इस पद पर

रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रदीप

कुमार सिन्हा आईसीआईसीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष होंगे। रिजर्व बैंक ने

सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वो जीसी चतुर्वेदी की जगह लेंगे,

जो 30 जून, 2024 को गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त

होने वाले हैं। आईसीआईसीआई बैंक बोर्ड बैठक में सिन्हा को गैर-कार्यकारी

अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की ऐलान किया गया था।

उल्लेखनीय

है कि प्रदीप कुमार सिन्हा ओएनजीसी, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, गेल आदि

जैसे कई प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सरकार द्वारा नामित

निदेशक रहे हैं। विशेष रूप से वह लगभग 7 साल तक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के

बोर्ड में रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें