मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः झांकी समिति सदस्यों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन, टीआई पर लगाए अभद्रता के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः झांकी समिति सदस्यों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन, टीआई पर लगाए अभद्रता के आरोप

राजगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर झांकी समिति सदस्यों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज समिति सदस्य झांकियां बंद कर शहर ब्यावरा थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। समिति सदस्यों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए थानाप्रभारी पर अभद्रता के आरोप लगाए है। प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने थाना प्रभारी से माफी मांगने की बात कही। शहर के गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ पुलिस अफसरों की समझाइश पर मामले को शांत किया गया।नवरात्रि महोत्सव को लेकर शहरवासियों में अति उत्साह देखा गया है। वहीं शहर में कई जगह रमणीय झांकियां लगाई गई है, जिससे यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है। इसी बात को लेकर पुलिस और झांकी समिति सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई और नाराज समिति सदस्यों ने झांकियां बंद कर शहर थाना का घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही शहर थानाप्रभारी पर अभद्रता करने और झांकी के समीप रखी टेबल में पैर मारने की बात कही गई। आक्रोशित समिति सदस्यों का कहना है शांति समिति की बैठक में लिए गए नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस शांति भंग करने का काम कर रही है। सूचना पर पहुंचे एसडीओपी नेहा गौर ने गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में समिति सदस्यों को समझाइश देकर मामले को शांत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें