मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

साउथ

सुपरस्टार प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह

फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर

फैंस के बीच काफी क्रेज है। अब ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस के बीच

फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभास, अमिताभ

बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर

में दिख रहे सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया है। नाग अश्विन द्वारा

निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का हर सीन शानदार है। ट्रेलर से पता चलता है

कि फिल्म में भरपूर मात्रा में वीएफएक्स होगा। कुल मिलाकर प्रभास, अमिताभ

बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी की यह फिल्म बेहद खास है।

'कल्कि

2898 AD' के ट्रेलर की शुरुआत में काशी शहर को देखा जा सकता है। साथ ही

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद प्रभास की

दमदार एंट्री होती है। कमल हासन की झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म की कहानी में महाभारत के कुछ हिस्से दिखाए जाएंगे। फिल्म में अमिताभ

बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर का हर सीन

धमाकेदार है। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए

सिनेमाघरों में जाने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का

निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण,

दिशा पटानी और कमल हासन अहम भूमिका में हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों

में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश-विदेश

में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अमेरिका में फिल्म की एडवांस

बुकिंग जबरदस्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें