मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता राजा गुरु की फिल्म 'आराध्य' का दमदार ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेता राजा गुरु की नई हिंदी फिल्म 'आराध्य' का हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म का ट्रेलर गंभीर टोन, दमदार डायलॉग्स और राजा गुरु की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है।3 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक प्रभावशाली संस्कृत श्लोक से होती है, जिसके तुरंत बाद राजा गुरु की साउथ स्टाइल में जोरदार एंट्री दिखाई देती है। ट्रेलर के शुरुआती फ्रेम से ही उत्सुकता जगती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, राजा गुरु के किरदार के कई शेड्स सामने आते हैं, गंभीरता, क्रोध, भावुकता और शक्ति। उनकी संवाद अदायगी, तीव्र एक्शन और परिपक्व अभिनय ने यह साफ कर दिया है कि ‘आराध्य’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक अनुभव होने वाला है।अर्धनारेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुजीत गोस्वामी ने किया है, जबकि निर्माता अमरनाथ शर्मा और सह-निर्माता तुषार शर्मा हैं। फिल्म में राजा गुरु के साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत भी इसकी खासियतों में शामिल है। गानों को अपनी आवाज़ दी है शाहिद माल्या, राहुल सक्सेना, फरहाद भिवंडीवाला और कृतिका श्रीवास्तव ने, जो फिल्म की भावनात्मक और भव्यता को और भी ऊंचाई देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें