मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में आंधी-बारिश से बिजली गुल, विद्युत आपूर्ति न होने से पेयजल समस्या जूझे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ में बीती रात चली आंधी और हल्की बारिश से कई

क्षेत्रों में बिजली के तार गिर गये। गोमती नगर, हजरतगंज प्रमुख इलाकों में

देर रात से बिजली गुल हो गयी। सुबह के वक्त विद्युत आपूर्ति नहीं होने से

पेयजल समस्या भी सामने आयी।

शहर में बीती रात एक बजे अचानक

से मौसम में बदलाव हुआ। आंधी चलने लगी तो कुछ मिनटों तक बादलों ने बारिश

भी किया। इसी दौरान गोमती नगर के विपुल खण्ड तीन में बिजली गुल हो गयी।

वहां रहने वाले लोगों ने माना कि कुछ देर बाद बिजली आ जायेगी लेकिन सुबह आठ

बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं हुई।

सुबह के वक्त विपुल खण्ड तीन

में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को लोग सड़क पर उतरे। लोगों ने विद्युत

विभाग के एसडीओ को फोन से वार्ता की। जिस पर लोगों को एसडीओ ने शीघ्र ही

विद्युत आपूर्ति बहाल होने का आवश्वासन दिया। वहीं विद्युत आपूर्ति न होने

के कारण विपुल खण्ड के कई मकानों में नल से पेयजल नहीं आ सका है।

हजरतगंज

क्षेत्र के एनसीसी कालोनी में रात के वक्त अचानक से विद्युत कटौती हुई।

सुबह के वक्त तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने इसकी जानकारी की

तो तार टूटना सामने आया। इसके बाद विद्युत विभाग से परेशान लोगों ने वार्ता

की और तार जोड़ने का कार्य पूर्ण हो सका।

शहर के राजाजीपुरम

कालोनी में भी बेतहासा विद्युत कटौती हो रही है। बीती रात अचानक से आटो

स्टैण्ड क्षेत्र में विद्युत कटौती हुई तो लोग परेशान हो उठे। फिर भी

विद्युत विभाग की सक्रियता से सुबह तक विद्युत व्यवस्था ठीक हो गयी। जिससे

लोगों ने राहत की सांस ली।

मवैया क्षेत्र में सुबह के वक्त लोगों

के घरों में कुछ मिनटों तक दूषित पेयजल आया। नल से लगातार जल आने के बाद यह

समस्या ठीक हो सकी। देर रात हुई बारिश का असर यहां भी दिखायी पड़ा, परेशान

लोगों ने पेयजल स्पलाई के लिए उपयोग हो रही पुरानी पाइपों को बदलने की

जलकल विभाग कार्यालय से की है।

देर रात्रि बारिश का असर कैसरबाग

क्षेत्र में भी हुआ, जहां भाजपा के महानगर कार्यालय के पीछे बिजली के खम्भे

पर लगी एलईडी लाइट टूटकर लटक गयी। विद्युत तारों में स्प्राक को देखकर

लोगों ने वहां से दूरी बना ली। बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों में

तमाम जन समस्या सामने आयी। इसी दौरान शहर के बाहर से आ रहे वाहनों के

पालिटेक्निक चौराहे के पास आपस में टकराने की भी घटना हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें