मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

अहमदाबाद में पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए थे पोस्टर, अब पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुजरात में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

PM Modi Objectionable Poster Row: गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाना महंगा पड़ गया. शुक्रवार (31 मार्च) को पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब वह उनसे इस मामले में पूछताछ कर रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया, अहमदाबाद के कई इलाकों में मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. अहमदाबाद में ये गिरफ्तारियां आप के पीएम मोदी के खिलाफ शुरू किए गए पोस्टर अभियान, मोदी हटाओ-देश बचाओ के नारे लिखे पोस्टर शहर की दिवारों पर चस्पा किए जाने के बाद शुरू हुई हैं.

आप ने लोकतंत्र को खतरे में क्यों बताया?गुजरात की आम आदमी पार्टी की इकाई ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, गुजरात पुलिस के इस कदम ने साबित कर दिया है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है.

क्या बोली गुजरात पुलिस?गुजरात पुलिस की अपराध शाखा ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि आठ लोगों को इनसपुर, मणिनगर, वटवा, नारोल और वडज जैसे इलाकों में मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया, ये पोस्टर आप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लगाए थे. इन पोस्टर को लगाने के बाद पुलिस ने कई थानों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की पहचान नटवर ठाकोर, जतिन पटेल, कुलदीप भट्ट, बिपिन शर्मा, अजय चौहान, अरविंद चौहान, जीवन माहेश्वरी और परेश तुलसियानी के रूप में की.

क्या बोले आप गुजरात के अध्यक्ष?आप की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष सागर रबारी ने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को कई अन्य राज्यों में इस तरह के पोस्टर लगाए थे, लेकिन केवल गुजरात पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया.

रबारी ने कहा, अहमदाबाद एकमात्र ऐसा शहर है जहां लोग अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं क्योंकि पुलिस आपको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है और अपनी सनक और मर्जी के मुताबिक आपके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें