मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में लगाए गए नितिन नबीन के पोस्टर, नेता बोले- युवा नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में लगाए गए नितिन नबीन के पोस्टर, नेता बोले- युवा नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी भाजपा

पटना । नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर पटना में कार्यकर्ताओं ने बधाई संदेश देते हुए पोस्टर लगाए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के नितिन आज पूरे देश के नितिन बन गए हैं। यह बहुत खुशी का दिन है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नबीन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बन रहे हैं। पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। सोमवार से ही मिठाइयां बंट रही हैं। होली और दिवाली का त्योहार एक साथ राज्य में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं और काम को आगे बढ़ाते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि 2047 तक 'विकसित भारत' का निर्माण हो। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा इस दिशा में और तेजी से काम करेगी।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह एक नई शुरुआत और युवाओं के बीच भी एक नया संदेश है। पूरे देश के नौजवानों में उत्साह है।

'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए नया जोश और एक युवा नेतृत्व भाजपा को आगे बढ़ाएगा।

भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के पदों तक पहुंचाती है।

आज सभी युवा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक पल है।

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमने देखा कि जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से लागू की गई। भाजपा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बिहार से बनते हैं तो प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठन को लेकर अनुभव पुराना है। एक तरीके से यह भाजपा के 'नवीन युग' की शुरुआत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें