मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ सहित छह जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी

लखनऊ समेत छह जनपदों में मेघगर्जना,आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के साथ

बारिश की संभावना है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील

पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चेतावनी

जारी करते हुए कहा कि कानपुर नगर व कानपुर देहात उन्नाव, प्रदेश की राजधानी

लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक 30 से 40

किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात हवाएं चली और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई

है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि तेज हवाओं के साथ सभी वाहन चालक

सावधानी से चले और पुराने पेड़ों के पास न खड़े हो और रोड पर चलते समय वाहन

गति धीमी रखें तो आप अपनी यात्रा सुरक्षित पूरी कर लेगें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें