मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर, झारखंड में बना डिप्रेशन का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के

दक्षिणी पूर्व क्षेत्र में जा पहुंचा है जिससे बुंदेलखंड में भारी बारिश के

आसार हैं। इसके अलावा गंगा के मैदानी क्षेत्र सहित पूरे उत्तर प्रदेश में

भी हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो

दिन उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश होती रहेगी।

चंद्रशेखर

आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन

सुनील पांडे ने रविवार को बताया कि कानपुर में आज और कल बहुत अधिक बारिश की

संभावना नहीं है। मौसम सुहावना रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और 5-10

मिमी० अधिक बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। बुंदेलखंड में भारी से अति भारी

बारिश हो सकती है। इसके पीछे कारण यह है कि झारखंड और आसपास के इलाकों पर

डिप्रेशन बना हुआ है जो दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। औसत

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब बीकानेर, जयपुर, सतना, अवसाद के केंद्र,

बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक

जा रहा है। इससे गंगा के मैदानी क्षेत्र सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हल्की

से मध्यम बारिश की संभावना है और यह बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण खंडवार

होगी। वहीं चक्रवर्ती सिस्टम बनने के कारण उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में

आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

इन जिलों में है अलर्ट

मौसम

वैज्ञानिक ने बताया की कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ,

बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर के आसपास क्षेत्र में मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली

के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मिर्जापुर, प्रयागराज, संत

रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी,

हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़,

सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया,

लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर,

श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी के आसपास क्षेत्र में मेघ गर्जन तो होगी ही साथ ही

बारिश भी होगी और आकाशीय बिजली भी चमकेगी। इसके अलावा इन इलाकों में तेज

हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें