पश्चिमी उप्र में हल्की बारिश की संभावना, चलेगी धूल भरी आंधी
कानपुर,। केरल में भले ही मानसून पहुंच चुका हो और बारिश हो रही
है, लेकिन अभी उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का
मौसम बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की
बारिश की संभावना है। इन सबके बावजूद मानसून न आते तक उप्र के लोगों को
भीषण उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी।
चन्द्रशेखर आजाद
कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील
पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा 16.5एन/60ई,
16.5एन/65ई, 16 डिग्री ई/70 डिग्री उत्तर से गुजर रही है। गोवा
(मोरमुंगाओ), नारायणपेट, नरसापुर, 17ई/85एन, 19.5ई/88एन, 21.5ई/90एन,
23ई/89.5एन और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के
मध्य अरब सागर के शेष भाग, कर्नाटक के शेष भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ
भाग, तेलंगाना के कुछ और भाग, तथा तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के
कुछ भाग, तथा दक्षिण-पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले
दो दिनों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिम मध्य और
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से जुड़ता हुआ चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण
आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है।
पूर्वी उत्तर
प्रदेश और उससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर
हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती
परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्व असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा
रहा है।
बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 43.4 और
न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक
आर्द्रता 59 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत रही। हवाओं की
दिशाएं दक्षिण पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 6.4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने
के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना है। दिन और रात के तापमान
सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और उमस भरी गर्मी बने रहने की संभावना
है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
बताया
कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य
महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र
प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों
पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु,
मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में
हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरपूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़,
दक्षिण मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ
हिस्सों में गरज के साथ छींटे, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है।
कानपुर मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी बाने रहने की
पूरी संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग
इलाकों में लू की स्थिति संभव है।





