ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली, 23 जनवरी ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे
हैं। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ
था, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर
बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजार में
आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है
उत्साह के माहौल के कारण
वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी
रही। डाउ जॉन्स पहली बार 38 हजार अंक के स्तर के ऊपर जाकर बंद हुआ। इसी तरह
एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 4,852.38 अंक के
स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.32
प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,360.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,019.51 अंक के स्तर पर कारोबार
करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के
दौरान लगातार मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.34
प्रतिशत उछल कर 7,487.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने
0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,413.25 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के
कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 128.23 अंक यानी 0.77
प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,683.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों
में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट
के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.02
प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,369.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा
है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत टूट कर 7,212.25 अंक के
स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 2,746.74 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
दूसरी
ओर, गिफ्ट निफ्टी 166.50 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,756
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत
की बढ़त के साथ 36,633.47 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स
अभी तक के कारोबार में 371.94 अंक यानी 2.43 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर
15,333.12 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स
0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,152.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ
रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ
17,836.63 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ
2,472.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




